मुरादाबाद, अप्रैल 1 -- Moradabad News: यूपी एसटीएफ और मुरादाबाद पुलिस ने बुधवार को संयुक्त ऑपरेशन में कुख्यात उधम सिंह गैंग के शार्प शूटर आशु चड्ढा उर्फ मोंटी को मुठभेड़ में मार गिराया। 50 हजार का इनामी मोंटी शहर के एक निर्यातक से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके खिलाफ गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर और मुरादाबाद में कुल 36 संगीन मुकदमे दर्ज थे। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि आशु चड्ढा उर्फ मोंटी (निवासी मीरपुर कला, हापुड़) पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात अपराधी था। हाल ही में उसने मुरादाबाद के एक प्रतिष्ठित निर्यातक अरशू ढल से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.