अलीगढ़, फरवरी 22 -- ऊंट पर होकर सवार चली रे, मैं तो अपने साजन के द्वार चली रे...अलीगढ़ में कुछ इसी अंदाज में एक दुल्हन ने शाही अंदाज में शादी समारोह में एंट्री ली। शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अलीगढ़ में हुए अब तक शादी समारोह में हैलीकॉप्टर, लग्जरी कार, पालकी आदि तरह-तरह से दुल्हन की शादी समारोह में एंट्री हो चुकी हैं लेकिन शायद यह पहला मौका है जब किसी दुल्हन ने ऊंट पर सवार होकर वरमाला की रस्म निभाई है। तालसपुर में स्थित मदन पैलेस में बीते दिनों शंकर लाल सैनी की बेटी मिताली की शादी थी। दुल्हन ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए मौसेरे भाई सचिन के साथ विशेष प्लान तैयार किया। मिताली की जिद थी कि उसकी शादी की एंट्री ऐसी हो जिसे लोग सालों तक याद रखें। इसके लिए गूगल का सहारा लिया गया। काफी मशक्कत के बाद ऊंट वाली ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.