नई दिल्ली, मार्च 23 -- UP News: यूपी में दुर्घटना बाहुल्य 25 जिलों में योगी सरकार बड़ा काम करने जा रही है। इन 25 जिलों में एक-एक करोड़ रुपये से इलेक्ट्रानिक्स प्रवर्तन उपकरण लगाए जाएंगे। जिसमें सीसीटीवी कैमरे, स्पीड कैमरे, रेड लाइट जंप कैमरे व बॉडी कैमरे लगाए जाएंगे। जिसकी मदद से तेज रफ्तार में चल रही गाड़ियों का चालान किया जाएगा और सड़क सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू कराया जाएगा। यूपी में कुल सड़क दुर्घटनाओं में से 50 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएं अकेले 25 जिलों में होती हैं। ऐसे में यहां पर एक-एक करोड़ रुपये से इलेक्ट्रानिक्स प्रवर्तन उपकरण लगाए जाएंगे। दुर्घटना बाहुल्य 25 जिलों में हरदोई, मथुरा, आगरा, लखनऊ, बुलंदशहर, कानपुर, प्रयागराज, सीतापुर, उन्नाव, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, बरेली, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर, शाहजहांपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, बदायू...