यूपी में दुर्गा मंदिर के बाहर वीडियो देख रहे 7 लोगों को कार ने रौंदा, तीन की मौत
संवाददाता, अक्टूबर 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। यूपी के बलरामपुर में देहात क्षेत्र के चरनगहिया-बेलहा गांव में शनिवार रात दुर्गा मंदिर के सामने तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे वीडियो देख रहे ग्रामीणों को रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बहराइच रेफर किया गया है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। घटना रात करीब 11 बजे की है। बताया जा रहा है कि दुर्गा मंदिर में आरती समाप्त होने के बाद कुछ ग्रामीण सड़क किनारे पर्दा लगाकर वीडियो देख रहे थे। इसी दौरान गौरा चौराहा की ओर जा रही अनियंत्रित कार टेंट का हिस्सा तोड़ते हुए लोगों पर चढ़ गई। अचानक हुए हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों की मदद शुरू की और पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- फांसी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.