यूपी में दिव्यांगजन के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेले
नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। योगी सरकार यूपी में दिव्यांगजन के हुनर को बाजार देने जा रही है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग सभी मंडलों में दिव्यांगजन द्वारा निर्मित उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए दीपावली मेले आयोजित करेगा। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजन के हुनर को पहचान दिलाने के साथ उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने कौशल के माध्यम से रोजगार और आय के नए अवसर हासिल कर सकें। प्रदेश के प्रत्येक मंडल स्तर पर दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित सामग्रियों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए दीपावली मेले आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत लखनऊ मंडल को छोड़कर प्रदेश के अन्य प्रत्येक मंडल में मेले के आयोजन के लिए तीन लाख रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है जबकि लखनऊ मंडल में आयोजन के लिए सात लाख रुपये का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.