यूपी में दिवाली पर रिश्ते का कत्ल, बड़े भाई की हत्या कर शव खाली प्लाट में फेंका
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- यूपी के कानपुर में दिवाली पर रिश्ते के कत्ल की खबर सामने आई है। कानपुर में हनुमंत विहार के संजय गांधी नगर में रविवार देर रात पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पड़ोस के खाली प्लाट में फेंककर फरार हो गया। सोमवार सुबह शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय आनंद सिंह उर्फ रगडू के रूप में हुई है। वह संजय गांधी नगर में रहता था। उसका छोटा भाई प्रियम सिंह पत्नी रानी और 15 वर्षीय बेटी शीतल के साथ रहता है। बताया गया कि रविवार देर रात नशे की हालत में दोनों भाइयों के बीच पारिवारिक विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि प्रियम ने ईंट से कुचलकर आनंद की हत्या कर दी और शव को सचिन कुमार पाल के खाली प्लाट में फेंक दिया। यह भी पढ़ें- चायल सीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.