संवाददाता, अप्रैल 27 -- यूपी के फिरोजाबाद जिले के अध्यापक नगर में दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर खाद-बीज की दुकान के कर्मचारी से 10 लाख रुपये भरा बैग लूट लिया। बदमाशों में एक युवती भी शामिल है। सनसनीखेज वारदात की सूचना पर डीआईजी आगरा शैलेश पांडेय अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी ली। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। इसके आधार पर पुलिस की टीमों ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।खाद-बीज दुकान के कर्मचारी से 10 लाख की लूट बंटी पुत्र ऐदल सिंह निवासी सराय शेख इटावा रोड स्थित गणेश ट्रेडर्स खाद-बीज की दुकान में काम करता है। सोमवार सुबह 10.30 बजे कर्मचारी दुकान से 10 लाख रुपये की नकदी बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा करने के लिए बाइक से जा रहा था। बैग लेकर वह अध्यापक नगर चौड़ी सड़क गली नंबर पांच के च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.