यूपी में दारोगा से 35 मिनट में 7 लाख की ठगी; बर्थडे पर तगड़ा झटका, 3 खातों से उड़ी रकम
संवाददाता, अगस्त 22 -- यूपी के बहराइच में साइबर ठगों ने मोतीपुर थाने में तैनात दरोगा संजीत कुमार सिंह को उनके जन्मदिन पर ही अपना शिकार बना लिया। ठगों ने मोबाइल हैक कर महज 35 मिनट में उनके तीन खातों से करीब सात लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने समय रहते संबंधित बैंकों की हेल्पलाइन पर संपर्क कर रकम होल्ड करने की गुहार लगाई, लेकिन खाते फ्रीज नहीं हो सके। इससे बैंकिंग व्यवस्था के उन दावों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं, जिनमें संदिग्ध लेनदेन पर तत्काल कार्रवाई की बात कही जाती है दरोगा के मुताबिक अज्ञात साइबर ठगों ने महाराजगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से 35 मिनट में 11 बार में कुल 6,92,550 रुपये निकाल लिए। रकम सिटी बैंक और यस बैंक के खातों में ट्रांसफर की गई।मोबाइल हैक करके दारोगा से 7 लाख ठगे दारोगा का कहना है कि उन्होंने न तो कोई संदिग्ध ऐप डाउ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.