यूपी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो लड़कों की मौत
लखीमपुर खीरी, अगस्त 15 -- Road Accident In Lakhimpur kheri: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले की पलिया-दुधवा रोड पर स्थित फरसईया चौराहे के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी हताहत पटिहन क्षेत्र के राजाटॉपर निवासी बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा फरसईया चौराहे पर हुआ, जहां बाइक पर सवार होकर पांच किशोर पलिया की ओर जा रहे थे। तभी दुधवा की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो किशोरों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान आनन्द ( 13) पुत्र श्रवण और शिवा ( 16) पुत्र राजू के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.