मिर्जापुर, अप्रैल 22 -- Mirzapur Hadsa: यूपी के मिर्जापुर में बुधवार की देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। मध्य प्रदेश से चना लादकर आ रहे ट्रक में एक बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक से टकराने के बाद बोलेरो में आग लग गई। जब तक गाड़ी के अंदर बैठे लोग निकल पाते इससे पहले ही बोलेरो ने आग पकड़ ली और धू-धूकर जलने लगी। देखते ही देखते कार के अंदर बैठे नौ लोग जिंदा जल गए। घटना से चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर बुलाया। आग बुझाने और राहत कार्य जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में लगी है। जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे एक ट्रक मध्यप्रदेश के ड्रमंडगंज घाटी से मिर्जापुर की ओर ढलान से नीचे उतर रहा था, उसके पीछे एक छोटी गाड़ी UP 65 एमपी 4038 थी, इसके पीछे एक खाद्यान्न लदा ट्रक था...