बुलंदशहर, मई 8 -- Bulandshahr Accident: यूपी के बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा हो गया। एक ट्रक ने बाइक सवार दंपति और उनके बच्चों को रौंद दिया। इसके बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। इस हादसे में बाइक सवार दंपति और उनके तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मरने वालों के परिजनों को हादसे की खबर दे दी। घर में एक साथ पांच की मौत की खबर से कोहराम मचा है। हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर भंसौली कट के पास हुआ। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की अपराह्न उत्तम सिंह अपनी पत्नी और तीन बच्चों को लेकर बाइक से कहीं जा रहे थे। जैसे ही बाइक भंसौली कट के पास पहुंची तो तेज रफ्तार ट्रक ने पांचों लोगों को रौंदते हुए फरार हो गया। पांचों की मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.