नई दिल्ली, मार्च 5 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में किसान पथ पर बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार और बुलेट बाइक की जोरदार टक्कर में ससुर और दामाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक लोनी कटरा थाना क्षेत्र के लदई का पुरवा निवासी मुन्नीलाल (70) उनकी बेटी बबली उर्फ सीमा (35) और दामाद सुशील कुमार (40) मोहनलालगंज के गोपालखेड़ा गांव में रहते थे। तीनों बुधवार को गोसाईंगंज के सुरियामऊ गाँव अपने मामा ससुर जगदीश के यहां होली मिलने जा रहे थे। इसी दौरान सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के बुद्धुखेड़ा गांव के पास सामने से उल्टी दिशा में आ रही तेज रफ्तार एक्सयूबी कार ने बुलेट बाइक में टक्कर मार दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.