विशेष संवाददाता, सितम्बर 26 -- उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश कहर ढा रही है। बारिश के चलते प्रदेश में करीब 65 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सीएम योगी के आदेश के बाद लोक निर्माण विभाग समेत दूसरे विभागों ने अपनी सड़कों का आंकलन कराया है। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान ने समीक्षा की। उन्होंने बारिश बाद प्राथमिकता के आधार पर सड़कों की मरम्मत के साथ नई सड़कों के निर्माण कार्य शुरू करने के आदेश दिए हैं। सड़कों की मरम्मत पर करीब 250 से 300 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। वहीं, ललितपुर के नाराहट-महरौनी मार्ग स्थित कुजान घाट पुल के ऊपर से हिलोरे मारकर बहते पानी की तेज धार में एक टैंकर बह गया। वाहन में सवार चालक और परिचालक ने कूदकर किसी तरह जान बचाई। इस दौरान पुल के आसपास एक भी पुलिस कर्मी नजर न...