यूपी में तूफान का कहर, बेतवा नदी पर बन रहा पुल ढहा, छह की मौत, कई मलबे में दबे, तीन पिलर पर फंसे
नई दिल्ली, मई 29 -- यूपी में आधी रात आए तूफान ने हमीरपुर में कहर बरपाया है। बेतवा नदी पर बन रहा पुल ढह गया है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हैं। कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। कुछ लोग पिलर पर भी फंसे हुए हैं। इन्हें निकालने की कोशिश हो रही है। मौके पर आला अधिकारी पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। थाना ललपुरा के मोराकान्दर परसनी में पुल का निर्माण हो रहा है। बताया जाता है कि रात करीब तीन बजे अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ और तेज हवाएं चलने लगी। देखते ही देखते हवाओं ने तूफान का रूप धारण कर लिया। तूफान के कारण पूरा पुल का ढांचा डगमगाने लगा। मौके पर अफरातफरी मच गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता पुल का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। पुल गिरते ही चेीख पुकार मच गई। कई मजदूर मलबे में दब गए। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.