यूपी में तीन दिन सार्वजनिक छुट्टी; सरकारी ऑफिस, स्कूल-कॉलेज सब बंद, सीएम योगी ने की घोषणा
लखनऊ, अक्टूबर 16 -- CM Yogi Announcement: यूपी में लगातार तीन दिन तक सार्वजनिक छुट्टी रहेगी। 18 अक्टूबर को रविवार और 20 अक्टूबर को दशहरा के चलते सरकारी ऑफिस और स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। महानवमी के चलते सीएम योगी ने अब 19 अक्टूबर को भी छुट्टी की घोषणा कर दी है। सीएम योगी के इस ऐलान के बाद सरकारी कर्मचारियों और स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। अब सीधे 21 अक्टूबर यानी बुधवार को ऑफिस और स्कूल खोले जा सकेंगे। सीएम योगी के इस ऐलान के बाद प्रमुख सचिव ने छुट्टी का आदेश सभी जिलों में जारी कर दिया है। बतादें कि शिक्षक-कर्मचारी संगठनों ने सीएम योगी से 19 अक्टूबर को पड़ने वाली महानवमी पर सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की मांग की थी, जिसे सीएम योगी ने मान लिया। यह भी पढ़ें- पश्चिमी यूपी में बेमौसम बारिश; आगरा में योगी का दौरा कैंसि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.