यूपी में तिरंगा यात्रा के दौरान आपस में भिड़े भाजपाई, जिला महामंत्री की गाड़ी रोककर करने लगे नारेबाजी
नई दिल्ली, अगस्त 12 -- उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में विधानसभा क्षेत्र मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपाई आपस में ही भिड़ गए। तय मार्ग से पहले ही यात्रा को घुमवा देने पर नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उनके समर्थक जिला महामंत्री का वाहन रोककर उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। तय मार्ग पर यात्रा पूरी न होने से वीर अब्दुल हमीद पार्क के पास नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा की गई व्यवस्था धरी की धरी रह गई। लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय पर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज से यात्रा संयोजक ओम प्रकाश त्रिपाठी के संयोजन में चौकिया रोड पर स्थित वीर अब्दुल हमीद तक तिरंगा यात्रा निकलनी थी। जिसमें पूरे तिरंगा यात्रा के बाद वीर अब्दुल हमीद पर भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं स्कूली बच्चों के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश कुमार उर्फ अंगद सिंह की तरफ से स्वागत समारोह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.