नई दिल्ली, मई 5 -- उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। सोमवार की रात और मंगलवार की सुबह प्रदेश के श्रावस्ती, गोंडा, जौनपुर और वाराणसी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इन कार्रवाइयों में 50-50 हजार के इनामी बदमाशों समेत करीब आधा दर्जन अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अकेले जौनपुर में ही तीन स्थानों पर एनकाउंटर हुआ है।श्रावस्ती: 50 हजार का इनामी संजय लोनिया गिरफ्तार श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के सेमगढ़ा इलाके में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश संजय लोनिया को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। सीतापुर निवासी संजय पर चोरी और नकबजनी के 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने उसके पैर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.