यूपी में तड़तड़ाईं पुलिस की गोलियां, हाफ एनकाउंटर कर शातिर बदमाश गिरफ्तार
निज संवाददाता, अगस्त 28 -- यूपी में देवरिया जिले के सदर कोतवाली के बेलडाड मोड़ के समीप गुरुवार की रात पुलिस से बदमाश की मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश को पैर में गोली लग गई। उसे उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। एसपी अभिजीत आर शंकर समेत अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल पहुंच जानकारी ली। गुरुवार की देर रात कोतवाली पुलिस को मुखबिर ने सूचना दिया कि एक बाइक पर सवार होकर दो बदमाश बेलडाड मोड़ के समीप आ रहे है। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई और बदमाशो की तलाश करने लगी। इस बीच एक बाइक पर दो युवक आते नजर आए, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह बरहज रोड की तरफ भागने लगे, इस बीच उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक लेकर गिर पड़े। इसके बाद दोनों भागने लगे। उसमें से एक ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.