सुल्तानपुर, अगस्त 14 -- यूपी के सुल्तानपुर में शुक्रवार तड़के पुलिस और मादक पदार्थ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। अखंडनगर क्षेत्र में सहजनपुर अंडरपास के पास हुई कार्रवाई में पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब पांच करोड़ रुपये कीमत की 1.8 किलोग्राम अवैध मॉर्फिन, तमंचे, कारतूस और दो कारें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार 14 अगस्त की सुबह करीब 4:30 बजे सूचना मिली थी कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला गिरोह किसी स्थान पर माल की डिलीवरी के लिए जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अखंडनगर क्षेत्र में सहजनपुर अंडरपास के पास घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी इसी दौरान पुलिस को एक बलेनो और एक वरना कार आती द...