राममहेश मिश्र, जून 27 -- UP News: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों को जल्द ही ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्ट से राहत मिल सकती है। इसके लिए यूपी परिवहन विभाग मंडल के सभी जिलों में मान्यता प्राप्त एक्रेडिटेड ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर (ADT सेंटर) शुरू करेगा। यहां 28 दिनों का प्रशिक्षण पूरा करने और फॉर्म-5 मिलने के बाद आवेदकों को अलग से ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्ट नहीं देना होगा। इसकी शुरुआत सबसे पहले फर्रुखाबाद से होगी, जबकि दूसरा सेंटर कानपुर नगर में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय स्तर पर आवेदन करना होगा। इसमें एडमिशन लेने वालों को 28 दिनों की प्रयोगात्मक और शैक्षणिक शिक्षा दी जाएगी। इसके बाद उन्हें फार्म-5 जारी होगा। ये सेंटर सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय से मान्यता प्राप्त होंगे। शिक्षण काल के दौरान आवेदक को 28 घंटे सिमुलेटर और सड़क पर ड्राइवि...