यूपी में ड्यूटी से गायब सिपाही सपा से चुनाव लड़ने की तैयारी में, इस सीट से टिकट की दावेदारी ठोंक रहा
गोरखपुर, अक्टूबर 2 -- यूपी में गोरखपुर में डॉयल-112 में तैनात रहा सिपाही श्याम सुंदर चौहान ड्यूटी से लंबे समय तक गैरहाजिर रहने के बीच संतकबीर नगर की धनघटा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट की दावेदारी कर रहा है। पुलिस विभाग से वह करीब तीन महीने से निलंबित है पर पुलिस लाइन में अभी तक हाजिर नहीं हुआ है। इस बीच उसकी सपा के कार्यक्रमों में सक्रियता सामने आई है। वह पार्टी के कार्यक्रमों में मंच से संबोधन करने के साथ सोशल मीडिया पर सपा नेताओं के स्वागत और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े पोस्ट भी कर रहा है। श्याम सुंदर चौहान मूल रूप से संतकबीर नगर के महुली थाना क्षेत्र के नैना झाला गांव का रहने वाला है। वह 1994 बैच का सिपाही है। वर्ष 2023 में कुशीनगर से स्थानांतरण के बाद उसकी तैनाती गोरखपुर में डॉयल-112 में हुई थी। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.