लखनऊ, सितम्बर 30 -- उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस-2026) में डेयरी सेक्टर के लिए बड़े निवेश प्रस्ताव मिले हैं। दुग्धशाला विकास विभाग को 22 कंपनियों की ओर से कुल 695.18 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन निवेश परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से प्रदेश में 2500 से अधिक युवाओं को रोजगार और नौकरी के अवसर मिलने की उम्मीद है। निवेशक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में डेयरी और दुग्ध उत्पाद से जुड़ी परियोजनाएं स्थापित करेंगे। डेयरी क्षेत्र में सबसे बड़ा निवेश ऐस इंटरनेशनल लिमिटेड की ओर से प्रस्तावित है।22 कंपनियों ने 695 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया कंपनी के आदित्य गोयल के मुताबिक, कंपनी हाथरस, अलीगढ़ और आगरा में करीब 457 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इन परियोजनाओं के जरिए 1500 से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने की योजना है। कं...