यूपी में डीएम समेत इन अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले पर इस तारीख से रोक
नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। यूपी मेंविधानसभा चुनाव की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर भी जोर-शोर से चल रही हैं। सबसे ज्यादा जोर मतदाता सूची को लेकर है। एक बार फिर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) कराया जा रहा है। ऐसे में अधिकारियों के तबादले पर रोक लगाई जा रही है। वोटर लिस्ट और चुनाव से जुड़े कार्यों में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले पर 12 नवंबर से 4 जनवरी 2027 तक रोक लगा दी गई है। ऐसे में इस अवधि में डीएम सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले नहीं हो सकेंगे। चुनाव आयोग की अनुमति से ही स्थानांतरण हो सकेगा। एसएसआर की ड्राफ्ट मतदाता सूची 12 नवंबर को जारी होगी। फिर दावे-आपत्तियां लेकर इनका निस्तारण कर अंतिम सूची 4 जनवरी 2027 को जारी होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की ओर से बुधवार को इस संबंध में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.