यूपी में ट्रेनों पर पथराव, कानपुर शताब्दी-राजधानी समेत तीन को बनाया गया निशाना, शीशे टूटे
प्रमुख संवाददाता, मई 10 -- UP News: कानपुर सेंट्रल आ रही 12034 कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस और गरीबरथ एक्सप्रेस पर गाजियाबाद और दादरी स्टेशन के बीच पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। पथराव में शताब्दी एक्सप्रेस के सी-1 कोच में सीट नंबर 44 और 49 के सामने लगे शीशे चकनाचूर हो गए, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आरपीएफ दादरी ने रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही कैरिज एंड वैगन विभाग से ट्रेनों के सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के लिए शनिवार को पत्र भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 4:36 बजे कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस गाजियाबाद स्टेशन से रवाना हुई थी। ट्रेन के दादरी की ओर बढ़ते ही अचानक पथराव शुरू हो गया। सीट नंबर 49 पर यात्रा कर रहे यात्री गौरव ने घटना की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.