यूपी में ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 अन्य गंभीर
नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- यूपी के सुल्तानपुर में बुधवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल खिलाड़ियों को यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों ने एंबुलेंस से कुमारगंज स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया। सभी लखनऊ से मैच खेलकर देवरिया लौट रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार वाले सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए हैं। जानकारी के अनुसार अर्टिगा कार में छह लोग सवार थे और सभी लखनऊ से देवरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बुधवार की सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 97.500 के पास तेज रफ्तार कार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.