लखनऊ, मार्च 16 -- -अपर मुख्य सचिव बोले टीबी मुक्त भारत लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश -3.28 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग, निक्षय योजना से 32 लाख मरीजों को 1022 करोड़ की सहायतालखनऊ, विशेष संवाददाता।टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में यूपी ने जांच, उपचार और जनजागरूकता के मोर्चे पर तेजी से काम किया है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो बीते 10 सालों में प्रदेश में टीबी के मामलों और उससे होने वाली मौतों में 17 फीसदी की कमी आई है। सात दिसंबर 2024 से चलाए गए व्यापक स्क्रीनिंग अभियान के तहत अब तक 3.28 करोड़ से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है। वहीं टीबी मुक्त ग्राम पंचायतें भी घोषित की गई हैं।अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने बताया कि आधुनिक तकनीक, सामुदायिक भागीदारी और पोषण सहायता की संयुक्त रणनीति से टीब...