यूपी में जेसीबी की चपेट में आने से सिमरिया के युवक की मौत
चतरा, मई 15 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया थाना के कदले गांव निवासी 19 वर्षीय संजीत यादव पिता रामदेव यादव की उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में स्थित चौधरी पहाड़ पत्थर माइंस में गुरुवार को जेसीबी मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार संजीत यादव माइंस में काम कर रहा था। इसी दौरान जेसीबी की चपेट में आ गया। हादसे में इस्तेमाल हुई जेसीबी मशीन भी कदले गांव के ही संतोष यादव पिता बैजनाथ यादव की बताई जा रही है। घटना की खबर मिलते ही कदले गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में गमगीन माहौल है। फिलहाल शव को उत्तर प्रदेश से लाया जा रहा है, देर रात या फिर शनिवार को शव आने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.