यूपी में जेन अल्फा को लेकर शासन-प्रशासन हुआ अलर्ट, देर रात खुला दफ्तर, डीएम-सीडीओ को यह निर्देश
लखनऊ, अगस्त 20 -- उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक कई जिलों में छोटे-छोटे स्कूली बच्चों के सड़क पर उतरने और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करने से शासन प्रशासन गंभीर हो गया है। एक तरफ देर रात समाज कल्याण निदेशालय दोबारा खोला गया और दोबारा पहले वाली शर्तों के अधीन टीचरों को ज्वाइन कराने के आदेश जारी किए गए। दूसरी तरफ जिलाधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारियों को इसे लेकर निर्देश जारी किए जा रहे हैं। ऐसा ही आदेश आगरा में जारी हुआ है। जेन अल्फा के बच्चों की पढ़ाई और उनकी जरूरतों को समझने के लिए जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी स्कूलों का दौरा करेंगे। इस दौरान अधिकारी बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को जानेंगे। अधिकारियों की विजिट का उद्देश्य स्कूलों में बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जमीनी स्थिति को परखना होगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.