नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- UPSSSC JE Agriculture Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में कृषि और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए एक बेहद शानदार खुशखबरी आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने कृषि निदेशक के अधीन जूनियर इंजीनियर (कृषि) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 134 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इंजीनियरिंग और कृषि के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है।शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा इस भर्ती के लिए आयोग द्वारा निर्धारित की गई मुख्य पात्रता शर्तें इस प्रकार हैं: शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 10वीं (हाईस्कूल) पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही एग्रीकल्चर...