यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान होगा तेज, CM योगी ने सरकारी योजनाओं को लेकर दिया बड़ा आदेश
नई दिल्ली, जुलाई 20 -- सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की छठी बैठक में प्रदेश में इंफरास्ट्रक्चर, औद्योगिक विकास, निवेश, जनकल्याण और सेवा वितरण से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में सीएम ने जीरो पॉवर्टी अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए निर्देश दिया कि ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की विशेष टीम गठित कर पात्र परिवारों का अंत्योदय कार्ड बनवाया जाए। इसके साथ ही उन्हें आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास सहित सभी पात्र योजनाओं से चरणबद्ध ढग से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचना चाहिए। बैठक में बताया गया कि जीरो पॉवर्टी अभियान के तहत 12.50 लाख परिवारों का सर्वेक्षण किया गया है। इनमें लगभग 9 लाख परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र पाए गए हैं, जबकि लगभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.