नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान तेज हो गई है। एक तरफ समाजवादी पार्टी का कहना है कि कांग्रेस उन प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट दे जो कि जिताऊ उम्मीदवार हैं। वहीं कांग्रेस ने 180 सीटों के नाम शेयर कर दिए जिनपर वह चुनाव लड़ना चाहती है। इसपर समाजवादी पार्टी के कई नेता भड़क गए। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अखिलेश यादव को कांग्रेस में ज्यादा जिताऊ उम्मीदवार नजर नहीं आते हैं और ऐसे में वह 100 से कम सीटें ही कांग्रेस को देना चाहते हैं। हालांकि इस मामले में खुलकर उन्होंने कुछ नहीं कहा है। इतना जरूर है कि कांग्रेस नेताओं की सीटों को लेकर बयानबाजी से वह खुश नहीं हैं।प्रियंका गांधी के सामने भी उठा मुद्दा AICC यूपी प्रभारी राजेंद्र...