झांसी, अप्रैल 25 -- Jhansi News: यूपी के झांसी में पुलिसवालों की थार एक व्यक्ति के लिए जानलेवा बन गई। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी कैंपस में शनिवार दोपहर को रिटायर असिस्टेंट रजिस्ट्रार बेकाबू थार की चपेट में आ गए। उनकी स्कूटी थार में फंस गई और वह करीब 20 मीटर तक घसीटती ले गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि थार में चार पुलिसकर्मी सवार थे, जो हादसे के बाद गाड़ी छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने थार कब्जे में ले ली है। एक सिपाही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एरच थाना क्षेत्र के गांव भदरवारा निवासी 70 वर्षीय रिटायर असिस्टेंट रजिस्ट्रार मनीराम वर्मा सपरिवार बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी कैंपस में रहते थे। उनके बेटे गिरीश कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर वह स्कूटी से घर का सामान लेने के लिए घर से निकले थे। अभी वे कैंपस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.