लखनऊ, अगस्त 18 -- यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं के लिए सरकारी नौकरी और रोजगार का पिटारा खुलने वाला है। युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने और सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी करने को लेकर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने विभिन्न आयोगों और भर्ती बोर्डों के साथ बैठक की। उन्होंने भर्ती परीक्षाओं के लिए निर्धारित वार्षिक कैलेंडर का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि यूपी के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। विभिन्न चयन आयोगों व भर्ती संस्थाएं निर्धारित नियमों का पालन करते हुए भर्ती प्रक्रियाओं को समयबद्ध ढंग से पूरी करें। योग्य अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। उन्होंने सुझाव दिया कि विभिन्न चयन परीक्षाओं के आयोजन, परिणाम जारी करने, अभि...