संभल, मार्च 5 -- यूपी के संभल में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुन्नौर के नंदरौली गांव में होली दहन के दौरान जलती होली के बीच एक युवक अचानक पहुंच गया और करीब 20 सेकेंड तक आग की लपटों के बीच हाथ जोड़कर खड़ा रहा। यह नजारा देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार को गांव में परंपरागत तरीके से होली दहन किया जा रहा था। बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां मौजूद थे। होली जलने के बाद लोग गन्ना भून रहे थे और परिक्रमा कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक अचानक जलती होली के बीच आकर खड़ा हो गया और हाथ जोड़कर राम-राम करने लगा। आग की तेज लपटों के बीच युवक को खड़ा देखकर ग्रामीण घबरा गए। इसी दौरान मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने साहस दिखाते हुए जलती होली में घुसकर युवक का हाथ पकड़ा और उसे खींचकर बाहर निकाल लिया। हालांकि तब तक युवक के कप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.