लखनऊ, मई 7 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जनगणना-2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ करते हुए कहा कि जनगणना केवल हेड काउंट नहीं, बल्कि समग्र और समावेशी विकास का मजबूत आधार है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे जनगणना में सक्रिय सहभागिता करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। सीएम योगी ने कहा कि 'हमारी जनगणना- हमारा विकास' के संकल्प के साथ मकान सूचीकरण कार्य शुरू किया गया है।सही जनगणना से ही समग्र विकास संभव- योगी इस बार जनगणना कई मायनों में खास होगी, क्योंकि पहली बार इसे पूरी तरह डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। साथ ही जातीय जनगणना और वन ग्रामों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि 7 से 21 मई तक आमजन को स्वगणना का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.