वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 28 -- यूपी के मुरादाबाद में शुक्रवार शाम सरेराह स्कूटी सवार जज के पिता मोहम्मद असद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी बेटी आसमां सुल्ताना और दामाद बुलंदशहर में जज हैं। हत्या का आरोप असद के ही साले हिस्ट्रीशीटर जफर पर लगा है। आरोप है कि जफर काफी समय से दस लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। रकम न देने पर ही उसने योजनाबद्ध तरीके से हत्याकांड को अंजाम दिया है। वारदात के समय मोहम्मद असद अपने बड़े साले मुजाहिद के साथ स्कूटी से तरावीह पढ़ने लाल मस्जिद जा रहे थे। हत्याकांड के बाद से पुलिस जांच पड़ताल कर आरोपी की तलाश में जुटी है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जिगर कालोनी निवासी 62 साल के मोहम्मद असद शहर की नामी बेकरी चैन अलवीना बेकर्स के संचालक हैं। परिवार में पत्नी मीना, एक बेटा अरीब और तीन बेटियां मीसा, रूमा और आसमां सुल्ता...