संवाददाता, मार्च 29 -- UP News: उत्तर प्रदेश में सुगम व्यापारिक माहौल बनाने के लिए योगी सरकार ने उद्योगों को बड़ी राहत दी है। खासतौर से छोटे प्रतिष्ठानों को सरकारी सिस्टम के पीछे भागने से मुक्ति देने की पहल की गई है। प्रदेश में कम जोखिम श्रेणी में शामिल हजारों उद्योगों को सरकारी निरीक्षणों से निजात मिल गई है। उनके लिए स्वप्रमाणन व्यवस्था लागू की गई है। उन्हें अपने प्रतिष्ठान में श्रम कानूनों के पालन का प्रमाणपत्र खुद देना होगा। विभाग इसका परीक्षण करेगा। सब ठीक मिला तो पांच साल में सिर्फ एक बार ही सैंपल सर्वे किया जाएगा। प्रदेश में उद्योग-धंधों को बढ़ावा देने के साथ ही निवेश को बढ़ावा देने के लिए चौतरफा प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए श्रम कानूनों में बदलाव के साथ ही औद्योगिक प्रतिष्ठानों की निरीक्षण प्रक्रिया का भी सरलीकरण किया गया है। मध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.