चायल (कौशाम्बी), सितम्बर 24 -- बिहार के जमुई से लेकर समस्तीपुर तक छेड़खानी की घटनाओं को लेकर मचे बवाल के बीच यूपी के कौशांबी में छेड़खानी के आरोपी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उजिहनी खालसा गांव में गुरुवार सुबह हुई। कई लोगों ने छेड़खानी के आरोपी को घेरकर जमकर पीटा। जख्मी हालत में युवक को मेडिकल कॉलेज लाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक के भाई की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि उजिहिनी खालसा निवासी 30 वर्षीय रवींद्र कुमार रैदास पुत्र स्व. रामखेलावन मजदूरी करता था। आरोप है कि बुधवार की रात उसने घर में घुसकर गांव के ही एक व्यक्ति की बेटी से छेड़खानी की थी। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी ...