यूपी में छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने को लेकर विशेष अभियान, आज सभी बूथों पर बैठेंगे बीएलओ
लखनऊ, अक्टूबर 24 -- यूपी में छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़ने को शनिवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश भर के सभी 1.77 लाख पोलिंग बूथों पर विशेष मतदाता कैंप लगाए जाएंगे। यहां पर बीएलओ लोगों को मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 वितरित करेंगे और उसे जमा करेंगे। अभी यूपी में कुल 2.72 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जुड़ना बाकी है। मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में छूटे मतदाताओं का नाम जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि स्पेशल अभियान के तहत सभी बीएलओ अपने-अपने बूथ पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे। एक अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भर सकते हैं। यह भी पढ़ें- आग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.