नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- UP News: यूपी के सहारनपुर में सांप एक छात्रा के पीछे पड़ गया है। ननौता के मित्तरगढ़ रोड स्थित एक स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया जब 12वीं की छात्रा को सांप ने डस लिया। घटना के बाद स्कूल में अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते उपचार मिलने से छात्रा की हालत में सुधार बताया जा रहा है। यह कोई पहली बार नहीं था जब सांप ने उसे डसा था, इससे पहले भी दो बार डस चुका है। यही इस छात्रा के पिता की जान सांप के डसने से गई थी। इससे छात्रा के परिवार के लोग दहशत में हैं। जानकारी के अनुसार, शनिवार को करीब 11 बजे छात्रा लक्ष्मी मित्तल पुत्री प्रवीण मित्तल कक्षा से बाहर पानी पीने के लिए नल पर गई थी। इसी दौरान पास में रखी लकड़ियों के बीच छिपे सांप ने अचानक निकलकर उसे काट लिया। सांप के डसते ही छात्रा घबरा गई और मौके पर मौजूद अन्य छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.