कानपुर, मार्च 26 -- कानपुर। पश्चिमी विक्षोभों के बीच दिन का तापमान सीजन (मार्च) के सर्वोच्च बिंदु पर पहुंच गया। गुरुवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं यह बूंदाबांदी तक सीमित रहेगी। दो नए विक्षोभों के कारण पूरे प्रदेश में पॉकेट क्लाउड रहेंगे जो 31 मार्च तक कहीं न कहीं बरसते रहेंगे। बुधवार की रात पाकिस्तान की ओर से आने वाले पहले विक्षोभ ने दस्तक दे दी। परिणामस्वरूप पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुरुवार सुबह गरज चमक के साथ बारिश हुई। इसका प्रभाव शुक्रवार को कई राज्यों तक पहुंच जाएगा। अलग-अलग कारणों से उत्तर पश्चिमी व पूर्वी भागों में बारिश की संभावना 31 मार्च तक बनी रहेगी।दूसरा नया विक्षोभ 28 मार्च की रात में आएगा। यह मध्य पाकिस्तान की ओर स...