यूपी में चार लाख किशोरियों को लगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका
लखनऊ, जुलाई 24 -- प्रदेश में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से संचालित ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मार्च में शुरू किए गए इस विशेष अभियान के तहत प्रदेश में अब तक 14-15 वर्ष आयु वर्ग की चार लाख से अधिक किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है।अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने कहा कि किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण एक अत्यंत महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य हस्तक्षेप है। उन्होंने कहा कि चार लाख से अधिक बालिकाओं तक इस जीवनरक्षक टीके की पहुंच सुनिश्चित होना प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का समय पर एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.