यूपी में चार बेटों ने मां-बाप को बांट लिया, अब 80 साल की माता ने पिता से मांग लिया तलाक
बुलंदशहर, सितम्बर 14 -- Bulandshahr News: 2003 में आई फिल्म बागबान तो आपको याद ही होगी। इसमें स्वाभिमान पिता का किरदार निभा रहे अमिताभ बच्चन के बेटे अपने ही मां-बाप का बंटवार कर देते हैं। ठीक ऐसा ही एक मामला यूपी के बुलंदशहर से सामने आया है, जिसमें रिश्तों को ही शर्मसार करके रख दिया है। जिन बेटों को माता-पिता ने पाल-पोशकर बड़ा किया, आज उन्हीं बेटों ने अपने ही माता-पिता का बंटवारा कर डाला। उम्र की जिस दहलीज पर माता-पिता का उनके बेटों ने बंटवारा किया, वह आसान नहीं था। चार बेटों ने बुजुर्ग मां-बाप को आपस में बांट तो लिया, लेकिन इस अलगाव ने उनके माता-पिता के 60 साल से भी ज्यादा पुराने दांपत्य जीवन में इस कदर दरार डाल दी कि 80 साल की उम्र में वृद्धा ने अपने पति से तलाक मांग लिया। यह कहानी है सिकंदराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी 85 वर्षीय बुजुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.