अंबेडकरनगर, मई 2 -- UP Murder: यूपी के अंबेडकरनगर में चार बच्चों की हत्या की खबर मिलते ही सनसनी फैल गई। चार मंजिला घर के अंदर से चार बच्चों के खून से लथपथ शव मिले हैं। घटना की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। चारों बच्चों की हत्या किसने की? पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है। फिलहाल मां पर बच्चों की हत्या का शव गहरा रहा है। मां घर से फरार है। पुलिस तलाश में जुटी है। घटना अपराह्न करीब तीन बजे के बाद अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ले में हुई। पुलिस को एक चार मंजिला मकान से चार बच्चों के शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि चार मंजिला मकान के एक कमरे में बच्चों के शव पड़े हुए थे। मृतकों की पहचान सफीक (14 वर्ष), सऊद (10 वर्ष), उमर (8) और बयान बानो (6 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा ...