हिन्दुस्तान संवाद, अगस्त 29 -- UP News: यूपी के गोरखपुर में एक हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला। यहां एक रेलवे स्टेशन से जब ट्रेन चल पड़ी तो अचानक से 500-500 रुपये के नोटों की बारिश शुरू हो गई। जैसे ही लोगों की नजर उड़कर जमीन पर गिर रहे नोटों पर पड़ी तो सभी लूटने को दौड़ पड़े। देखते ही देखते नोटों पर हाथ साफ करने वालों की भीड़ लग गई। मामला पीपीगंज रेलवे स्टेशन का है। शुक्रवार सुबह अचानक पांच-पांच सौ रुपये के नोट हवा में उड़ने लगे तो लोगों को कुछ देर के लिए यकीन ही नहीं हुआ कि उनकी आंखों के सामने क्या हो रहा है। स्टेशन पर मौजूद लोगों में रुपये बटोरने की होड़ मच गई। देखते ही देखते लोग रेललाइन और आसपास दौड़ पड़े। जिसे जहां जितने नोट मिले, लेकर चलता बना। दरअसल, गोरखपुर से पनवेल मुंबई जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार सुबह करीब छह बजे पी...