यूपी में चकबंदी कोर्ट से रिश्वतखोर पेशकार गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम का ऐक्शन
हमीरपुर, अप्रैल 30 -- UP News: यूपी के हमीरपुर में नक्शा दुरुस्तीकरण के नाम पर सेवानिवृत्त फौजी से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए उप संचालक चकबंदी न्यायालय के पेशकार को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई बांदा से आई एंटी करप्शन टीम ने की। पेशकार को कार्यालय के अंदर से दबोचकर टीम अपने साथ बांदा ले गई। आरोपी को शुक्रवार को बांदा कोर्ट में पेश किया जाएगा। हरियाणा के फतेहाबाद निवासी सेवानिवृत्त फौजी धर्मवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब एक साल पूर्व सरीला तहसील के कुपरा गांव में साढ़े 13 बीघा जमीन खरीदी थी। इसका नक्शा दुरुस्त कराने को लेकर उन्होंने उपसंचालक चकबंदी न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। छह माह से वह बराबर चक्कर लगा रहे थे। इसपर पेशकार अल्ताफ अली ने काम के एवज में डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगी। हालांकि काफी अनुनय विनय क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.