संवाददाता, अप्रैल 29 -- UP News : उत्तर प्रदेश में घूसखोरों की शामत आ गई है। मंगलवार को जहां बहराइच में विजिलेंस की टीम ने मोतीपुर थाने की दौलतपुर चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र गिरी को एक चाय की दुकान में रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। वहीं आजमगढ़ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, गोरखपुर की टीम ने मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात संविदाकर्मी लिपिक (डाक रिसीवर) संजय को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों कार्रवाईयों से हड़कंप मचा हुआ है।मुकदमे से नाम निकालने के लिए दरोगा ने मांगी रिश्वत बहराइच में पकड़ा गया दरोगा गोरखपुर के बांसगांव का रहने वाला है। उसे 10 हजार रुपये सहित पकड़कर नानपारा कोतवाली ले जाया गया। वहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया। वहां से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.