नई दिल्ली, मार्च 30 -- UP News: यूपी के गोंडा जिले में टेंडर देने में घूसखोरी के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग के डीसी (जीईएम) प्रेम शंकर मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गायत्रीपुरम स्थित आवास से उनकी गिरफ्तारी की है। इससे पहले पुलिस इसी मामले में डीसी निर्माण विद्याभूषण मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बताया जाता है कि कुछ माह पहले एंटी करप्शन कोर्ट गोरखपुर के आदेश पर नगर कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। डेस्क-बेंच आपूर्ति मामले में बीएसए अतुल कुमार तिवारी, डीसी निर्माण विद्याभूषण मिश्रा और डीसी (जीईएम) प्रेम शंकर मिश्रा पर नीमन सीटिंग सॉल्यूशन फर्म के एमडी ने 15 करोड़ के टेंडर में 15 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाते हुए गोरखपुर की एंटी करप्शन कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.