यूपी में घी की फैक्ट्री पर छापेमारी, 890 किलो घी सीज; मचा हड़कंप
नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- हापुड़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने ऐक्शन मोड़ में है। टीम लगातार मिलावटखोरी को लेकर विशेष अभियान चलाकर छापेमारी कर रही है। टीम ने हापुड़ के गांव अब्दुल्लापुर बसंत उर्फ फरीदपुर गोयना मोदीनगर रोड स्थित मैसर्स श्रेष्ठा फूड प्रोडक्ट्स पर भी छापा मारा। इस दौरान घी में मिलावट का संदेह होने पर विभागीय टीम ने यहां से 890 किलोग्राम घी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5.34 लाख है, इसे सीज किया। इसके अलावा 14 लीटर पाम ऑयल भी सीज किया गया। विभाग की लगातार कार्यवाही से खाद्य व्यापारियों में हड़कंप मच गया। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम लगातार छापेमारी कार्रवाई कर रही है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्र शेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम ने मोदीनग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.