लखनऊ, अप्रैल 29 -- UP Government: यूपी में आवासीय योजनाओं के तहत जमीन की कीमतों में प्रस्तावित बढ़ोतरी पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के बोर्ड ने इस मुद्दे पर अंतिम फैसला लेने से पहले विस्तृत परीक्षण कराने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही 7000 हजार खाली पड़े फ्लैट्स की कीमतों में 15% तक कटौती के प्रस्ताव को भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है, जिससे घर खरीदने की उम्मीद लगाए लोगों को झटका लगा है। बोर्ड बैठक में तय किया गया कि जमीन की कीमतें नई कास्टिंग गाइडलाइन के अनुसार ही तय होंगी। इसके लिए एक कमेटी गठित की गई है, जो यह जांच करेगी कि कीमत बढ़ाने का प्रस्ताव नियमों के अनुरूप है या नहीं। अधिकारियों के अनुसार, जहां आवास विकास परिषद की जमीन की कीमतें डीएम सर्किल रेट से पहले ही ज्यादा हैं, वहां कोई वृद्धि नहीं की जाएगी। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.